बस्ती। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने मांग किया है कि जनपद के शिक्षकों को होली से पहले वेतन भुगतान किया जाए। इसके लिए उन्होंने डीआईओएस को पत्र लिखा है। कहा कि विभागीय स्तर से वेतन भुगतान की तैयारी पूरी कर ली जाए। वेतन बिल को समय से विद्यालयों से मंगाकर भुगतान की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस संदर्भ में महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने भी निर्देश जारी किया है। इसका पालन हर हाल में कराया जाए। संवाद