फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड : पहले दिन 5,633 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, 79 रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी स्रोत विभाग - फोटो : बहराइच में कई स्थानों पर लगे भड़काऊ पोस्टर।
विज्ञापन
बस्ती। सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई। शहर के सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग परीक्षा केंद्र पर हाईस्कूल के विद्यार्थियों को प्रवेश देने से पहले उनकी सघन जांच की गई। उनका प्रवेश पत्र देखने के बाद प्रवेश दिया गया। इस दौरान जो विद्यार्थी हाथ में घड़ी पहनकर आए थे, उन्हें उतरवाकर बाहर रखवाया गया। पहले दिन 11 केंद्रों पर 5,633 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 79 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

जिले में बोर्ड की परीक्षाएं दसवीं कक्षा के गणित विषय के पेपर के साथ शुरू हुई। परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थियों ने पेपर को आसान बताया। पहली बार बोर्ड परीक्षा देने पहुंचे छात्रों के चेहरों पर सुबह तनाव साफ दिखाई दिया, लेकिन परीक्षा समाप्त होने के बाद वही तनाव मुस्कुराहट में बदल गया। छात्रों ने कहा कि पेपर संतुलित और सिलेबस के अनुसार था, जिससे उन्हें परीक्षा देने में ज्यादा कठिनाई नहीं हुई।
विभाग के अनुसार, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आयोजित हाईस्कूल (कक्षा 10) गणित (बेसिक) विषय की परीक्षा जनपद बस्ती के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण, नकलविहीन एवं सुव्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न हुई। परीक्षा पूर्व निर्धारित समय सुबह 10:30 बजे से प्रारंभ होकर निर्धारित अवधि तक संचालित हुई। जनपद में बनाए गए सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी।
विज्ञापन

केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश द्वार पर सघन तलाशी, मोबाइल प्रतिबंध एवं बोर्ड की गाइडलाइन के अनुरूप बैठने की व्यवस्था की गई थी। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए जनपद में कुल 5,712 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 5,633 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 79 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उपस्थिति प्रतिशत लगभग 98.62 प्रतिशत रही, जो संतोषजनक रहा।
सिटी कोऑर्डिनेटर गोविंद सिंह ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड के दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन कराया गया। प्रश्न पत्रों का वितरण एवं उत्तर पुस्तिकाओं का संकलन निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराया गया। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान कहीं से भी किसी प्रकार की अनुचित गतिविधि या व्यवधान की सूचना प्राप्त नहीं हुई। परीक्षा पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में सम्पन्न हुई
-
प्रमुख परीक्षा केंद्रों की स्थिति इस प्रकार रही
सरस्वती विद्या मंदिर, रामबाग में 621 में 607 उपस्थित, 14 अनुपस्थित, सेंट जेवियर्स हाईस्कूल में 649 में 646 उपस्थित 3 अनुपस्थित, श्रीराम पब्लिक स्कूल में 607 में 594 उपस्थित 13 अनुपस्थित, कपिल गंगा पब्लिक स्कूल में 480 में 472 उपस्थित आठ अनुपस्थित, द सिटी मॉन्टेसरी स्कूल में 453 में 446 उपस्थित सात अनुपस्थित, आरसीसी पब्लिक स्कूल में 444 में 439 उपस्थित पांच अनुपस्थित, जागरण पब्लिक स्कूल में 401 में 390 उपस्थित 11 अनुपस्थित, ओम्नी इंटरनेशनल स्कूल में 612 में 609 उपस्थित तीन अनुपस्थित, लिटिल फ्लावर्स स्कूल में 614 में 608 उपस्थित छह अनुपस्थित, दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में 519 में 513 उपस्थित छह अनुपस्थित, पीएम-श्री केंद्रीय विद्यालय कोर्ट एरिया में 291 में 288 उपस्थित तीन अनुपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त कक्षा 12वीं में उद्मिता विषय की परीक्षा के लिए 21 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिनमें सभी 21 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें