फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर उदय योजना : विकास को मिलेगी गति, अधूरे कार्य होंगे पूरे...बजट मिला

विज्ञापन
आवास विकास कॉलोनी के पार्क में लगाया जा रहा है जिम उपकरण संवाद
विज्ञापन
बस्ती। शहर में मुख्यमंत्री नगरोदय योजना के तहत विकास कार्य कराए जाएंगे। पालिका की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर 2.03 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई। इसमें पहले चरण में 58 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। पालिका इससे नगर में सड़क, ओपन जिम समेत अन्य कार्य कराएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत नगर पालिका प्रशासन ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था। शासन ने 2.03 करोड़ पर मुहर लगाई। प्रथम किस्त के रूप में 58 लाख रुपये जारी हो चुके हैं। इससे नरहरिया वार्ड में सीसी रोड और नाली निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा कटरा वार्ड में साीसी सड़क बनेगी। बेलवाडाड़ी और पिकौरा शिवगुलाम और ओरीजोत वार्ड में सीसी सड़क बनेगी। बताया गया कि कहीं-कहीं कार्य शुरू भी हो चुका है। इससे जल्द ही नागरिकों को आवागमन में आसानी आएगी।
बताया गया कि चिह्नित वार्ड के इन सड़कों के निर्माण की मांग बहुत दिनों से चली आ रही थी। नगर पालिका ने बोर्ड बैठक में प्रस्ताव लाया। फिर शासन को मंजूरी के लिए भेजा। स्वीकृति मिलने के बाद बजट आवंटित हुआ। टेंडर के बाद कार्य शुरू करा दिया गया है, कहीं-कहीं कार्य प्रारंभ होने वाला है। बताया गया कि अभी बारात घर और स्टडी सेंटर प्रस्ताव में है।
विज्ञापन

तीन जिम के अधूरे कार्य होंगे पूरे : नगर उदय योजना में ही लोगों की सेहत का ख्याल रखा गया है। जिम के जरिये फिटनेस दुरुस्त कर सकते हैं। इसके लिए गड़गोड़िया वार्ड, आवास विकास कॉलोनी और अमहट स्थित पार्क में ओपेन जिम लगवाए जा रहे हैं। 30 लाख रुपये की यह परियोजना है। इसमें प्रथम किस्त के रूप में 15 लाख रुपये मिल चुके हैं। इससे अधूरे जिम के कार्य जल्द पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें