फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नगर पंचायत अध्यक्ष ने 11 परियोजनाओं का किया शिलान्यास

Fri, 17 Oct 2025 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
नगर पंचायत नगर बाजार की अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने  भैंसबरहा मे परियोजना का शिलान्यास- संवाद
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने ढाई करोड़ की 11 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने बृहस्पतिवार को भवानी प्रसाद नगर वार्ड के भैंसबरहा और भगत सिंह वार्ड के भैरोपुर में डॉ भीमराव आंंबेेडकर पार्क की आधार शिला रखी।
विज्ञापन

जेपी नगर वार्ड के कंपोजिट विद्यालय बकैनिया द्वीप और लोहिया नगर वार्ड के देवापार में ओपेन जिम का लोकार्पण किया। अटल नगर वार्ड के खुटहन में सीसी मार्ग और गुरुप्रसाद नगर वार्ड में पोखरनी पिच मार्ग के दोनों तरफ इंटरलॉकिंग पटरी का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया ।
उन्होंने अटल नगर वार्ड के बरवानिया मार्ग, अम्बेडकर नगर वार्ड के राजघाट मार्ग, मार्ग तथा शिवाजी नगर वार्ड के बालगोड़ा मार्ग पर, गुरु प्रसाद नगर वार्ड के खड़ौआ खुर्द मार्ग तथा पोखरनी मार्ग पर स्वीच दबाकर जनता को स्ट्रीट लाइट का उपहार दिया।
विज्ञापन

राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि नगर को महानगर की तर्ज पर सजाने और संवारने की जरूरत है। उन्होंने अमर बलिदानी राजा उदय प्रताप नारायण सिंह और स्वाधीनता सेनानी सरजू भगत निषाद की कर्म भूमि को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करने का सार्थक प्रयास किया जाना चाहिए। इस अवसर सभासद राजकुमार चौधरी,राजेश पाण्डेय, संदीप कुमार, वीरेंद्र कुमार,, राम सजन यादव, देशराज के के संजय सोनकर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें