संवाद न्यूज एजेंसी बभनान । दो दशक बीत जाने के बाद नगर पंचायत कार्यालय भवन का निर्माण नहीं हो पाया है। इसके चलते लाखों रुपये प्रति वर्ष टाउन फंड से किराया देकर काम चलाया जा रहा है।
लोगों का कहना है कि बभनान नगर पंचायत को वजूद में आए 23 वर्ष बीत चुके हैं। उसके बाद बनी कई नगर पंचायत में खुद कार्यालय के भवन में चल रहे हैं। नगर पंचायत कार्यालय का निजी भवन न होने के पीछे लोग जिम्मेदारों की उदासीनता की बात कहते हैं। बभनान नगर पंचायत वर्ष 2001 में 15 दिसंबर को वजूद में आया। शुरुआत के समय नगर पंचायत का कार्यालय राजकीय पशु चिकित्सालय के भवन में संचालित था। लक्ष्मी बाई वार्ड के मरवटियाा बाजार में एक निजी मकान में संचालित किया जाने लगा। मौजूदा समय में नगर पंचायत का कार्यालय सुभाष नगर वार्ड के बीएसएनल ऑफिस में पहले तल पर है।
यहां के लोगों का कहना है कि नगर पंचायत का कार्यालय बन जाने से टाउन का फंड भी बचेगा। इसके साथ-साथ यहां सुविधा भी बढ़ाने के लिए अवसर मिलेंगे। नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रबल मालानी ने बताया कि नगर पंचायत कार्यालय भवन के लिए शासन स्तर पर प्रस्ताव भेजा गया है। जैसे ही स्वीकृत होगा जमीन का चिह्नांकन करके निर्माण कर शुरू कर दिया जाएगा।म