दुबौलिया क्षेत्र के सरयू नदी में युवक के डूबने पर मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : BASTI
नहाते समय सरयू नदी में युवक लापता
दुबौलिया (बस्ती)। सरयू पार से तरबूज लेकर लौटा 21 वर्षीय युवक नहाते समय नदी में लापता हो गया। काफी प्रयास के बावजूद उसे नहीं ढूंढा जा सका। आसपास के तैराकों व गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश करने में पुलिस जुटी है। गांव में कोहराम मचा हुआ है।
प्रकाश का 21 वर्षीय बेटा दिलीप कुछ साथियों के साथ सरयू नदी के उस पार तरबूज लाने गया था। वापस आते वक्त वह नदी में स्नान करने लगा। बताया जा रहा है कि नहाते वक्त वह पानी में बहने लगा। इस पार से जब तक अन्य लोग नाव से पहुंचे तब तक वह लापता हो चुका था। सूचना पर पहुंचे दुबौलिया प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मा गौड़ स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश कराने में जुटे, मगर समाचार लिखे जाने तक कामयाबी नहीं मिली थी।