फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी में तोड़फोड़ का इनामी गिरफ्तार हुआ

विज्ञापन
कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में इनामी बदमाश। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
पुलिस चौकी में तोड़फोड़ का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन

बस्ती। 14 जनवरी की रात शहर के रौता पुलिस चौकी में तोड़फोड़ करने का आरोपी विमल सिंह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। कोतवाली पुलिस ने स्वॉट टीम की मदद से उसे बुधवार को गिरफ्तार किया। एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि आरोपी पर दस हजार रुपये इनाम घोषित किया गया था। कोतवाल रामपाल यादव व स्वॉट प्रभारी राजकुमार पांडेय की टीम ने बुधवार की सुबह करीब दस बजे हरदिया के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी विमल सिंह रुधौली थाने के बहादुरपुर का निवासी है। उसने पुलिस को बताया कि अपने मित्र अतुल पांडेय, राहुल पांडेय, सौरभ सिंह, अंकित पांडेय व श्याम नरायन उर्फ धीरू उपाध्याय के साथ मिलकर नशे में एक महिला के उकसाने पर पुलिस चौकी पर हमला किया। अपशब्द कहते हुए तोड़फोड़ की थी। चमन वाटिका के सामने भी भागते समय दूसरे से मारपीट की थी। बाकी आरोपी पकड़े जा चुुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें