फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रिंस बन हिंदू लड़की से की अजफरूल ने दोस्ती...पहले किया दुष्कर्म, फिर गैंगरेप- कई लड़कियों को बनाया शिकार

Thu, 05 Feb 2026 05:20 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

पुलिस की जांच में सामने आया कि मुस्लिम अजफरूल ने धर्म बदल कर खुद को प्रिंस बताकर पहले दोस्ती की और फिर उसके साथ दुष्कर्म और गैंगरेप जैसी घटना को अंजाम दिया। जांच में ये भी सामने आया है कि ऐसे ही कई लड़कियों को अजफरूल ने धर्म बदल कर दुष्कर्म का शिकार बनाया था। हालांकि अभी शिकायतकर्ता सामने नहीं आए हैं।
विज्ञापन
आरोपी अजफरूल हक उर्फ प्रिंस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली में दर्ज गैंगरेप के मुकदमे में नामजद मुख्यारोपी अजफरूल ऊर्फ प्रिन्स को बस्ती पुलिस ने महाराष्ट्र में गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को महाराष्ट्र के न्यायालय में प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमांड पर बस्ती लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने बताया कि आरोपी प्रिंस को पकड़ लिया गया है।उसे नियमानुसार बस्ती लाया जा रहा है। 

विज्ञापन


कलवारी थानाक्षेत्र की रहने वाली युवती ने तहरीर देकर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर में बताया था कि वह पुरानी बस्ती के रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक हॉस्पिटल में नौकरी करती थी। आरोप है कि जनवरी 2022 में पुरानी बस्ती क्षेत्र के रहने वाले प्रिंस नाम के एक युवक से उनकी अस्पताल में मुलाकात हुई। 

Trending Videos

आरोप है कि उसने खुद को हिन्दू बताया। फोन पर दोनों की बात होने लगी। एक दिन उसने फोन कर कहा कि तुमको यहां पर कम वेतन मिलता है। मैं तुम्हे दूसरे हॉस्पिटल में लगवा दूंगा। दिसम्बर 2022 में दूसरे हॉस्पिटल के मालिक से मिलवाने के लिए कहकर वह दक्षिण दरवाजा स्थित एक लॉज में ले गया।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी संग पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यहां सिर पर कट्टा सटाकर जान से मार डालने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। बाद में घर ले जाकर गैंगरेप समेत अन्य आरोप लगाए थे। प्रकरण में एसपी अभिनंदन के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने पुरानी बस्ती निवासी प्रिंस समेत अन्य लोगों के खिलाफ गैंगरेप समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

जांच में सामने आया कि मुस्लिम अजफरूल ने धर्म बदल कर खुद को प्रिंस बताकर पहले दोस्ती की और फिर उसके साथ दुष्कर्म और गैंगरेप जैसी घटना को अंजाम दिया। जांच में ये भी सामने आया है कि ऐसे ही कई लड़कियों को अजफरूल ने धर्म बदल कर दुष्कर्म का शिकार बनाया था। हालांकि अभी शिकायतकर्ता सामने नहीं आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें