फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मशरूम की खेती से युवतियां-महिलाएं बदलेंगी तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं और युवतियों को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र बंजरिया में पांच दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण शुरू किया गया है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में मशरूम उत्पादन की वैज्ञानिक तकनीक सिखाई जा रही है। 25 युवतियों के बैच को नौ अक्तूबर तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण में मशरूम की प्रमुख प्रजातियों के चयन से लेकर भूसा और अन्य कच्चे माल की तैयारी, स्पॉन (बीज) का उपयोग, कंपोस्ट तैयार करने, उत्पादन और फसल प्रबंधन की जानकारी दी जा रही है।
इसके अलावा मशरूम की कटाई, ग्रेडिंग, पैकिंग, भंडारण और मूल्य संवर्धन की प्रक्रिया भी बताई जाएगी। विशेषज्ञ रोग और कीट प्रबंधन के साथ मशरूम उत्पादन के आर्थिक एवं व्यावसायिक पहलुओं की जानकारी भी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें