निर्मली कुंड छठ घाट का जायजा लेती नपा अध्यक्ष नेहा वर्मा-
साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। छठ पर्व की तैयारियों को लेकर बुधवार को नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष नेहा वर्मा ने भाजपा नेता अंकुर वर्मा, सभासदों और न अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ अमहट घाट और निर्मली कुंड घाट का निरीक्षण किया।
अध्यक्ष नेहा वर्मा ने नगर पालिका के अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देश दिए कि आस्था के इस पर्व पर कोई कमी न रहने पाए। बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे, अस्थायी शौचालय आदि का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
इस दौरान सभासद कृष्ण कुमार पांडेय, दिनेश गुप्ता, राम स्नेही यादव, रवि पासवान, सचिन शुक्ल, नगर पालिका के जेई अर्पित निगम, सफाई इंस्पेक्टर दिनेश वर्मा, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।