फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नगर पालिका के चालक का फंदे से लटका मिला शव

Sun, 05 Oct 2025 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नगर पालिका में स्काई लैडर (स्ट्रीट लाइट ठीक करने वाली गाड़ी) चालक 28 वर्षीय आउट सोर्सिंग कर्मचारी का उसके शहर कोतवाली क्षेत्र के जयपुरवा मोहल्ले में स्थित घर में फंदे से लटका शव मिला। फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार आत्महत्या की सही वजह का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

जयपुरवा मोहल्ला निवासी अभिषेक कुमार गौड़ (28) पालिका में आउटसोर्सिंग पर ऑपरेटर था। उसके पिता संत कुमार गौड़ भी आउटसोर्सिंग कर्मचारी हैं। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार की रात वह खाना खाकर सोने चला गया था। शनिवार भोर में करीब तीन बजे उसकी मां अनीता देवी बिस्तर से उठकर बरामदे में पहुंची तो अभिषेक को पंखे के पाइप में दुपट्टे के फंदे से लटका देख बदहवास हो गईं।
उनकी चीख-पुकार सुन परिवार के सदस्य उठ गए। सूचना पाकर चौकी प्रभारी रोडवेज विवेकनंद तिवारी हमराहियों के साथ पहुंच गए। उच्चाधिकारियों को सूचना देने के साथ ही फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया गया। पुलिस के अनुसार, युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या की है। इसकी वजह के बारे में परिवारीजन कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अभिषेक की मौत से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें