पीएचसी बनकटी के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार वापस दिलाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी। सांसद राम प्रसाद चौधरी और विधायक दूधराम ने मखदुमपुर विद्यालय में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। क्षेत्र वासियों ने बनकटी पीएससी के समस्त प्रशासनिक व वित्तीय अधिकार मुंडेरवा ले जाने का विरोध जताते हुए पूर्ववत सेवा बहाल रखने की मांग की।
सोमवार को विद्यालय के प्रबंधक जगदीश प्रसाद चौधरी की ओर से आयोजित जनसमस्या चौपाल में सांसद राम प्रसाद चौधरी और विधायक दूधराम ने पहुंच कर जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। सुरेन्द्र चौधरी, जगदीश चौधरी, देवनाथ यादव, राम पराग चौधरी, सुरेश यादव, जोखन चौधरी आदि ने पीएससी बनकटी में समस्त प्रशासनिक एवं वित्तीय सेवा यथावत रखने की मांग की।
देईसाड़-बानपुर मार्ग के मखदुमपुर स्थित पुलिया से पूरब सुरसा-दुबौली संपर्क मार्ग पुलिया तक नाला निर्माण कराके किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की। सांसद ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान हरिवंश चौधरी, गजानन पाल , रामरेखा चौधरी आदि मौजूद रहे।