शहर में मातमी जुलूस निकालते सोगवार। संवाद
बस्ती। मौला अली के शहादत की याद में गांधी नगर में मंगलवार की रात मातमी जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल सोगवारों ने मौला अली की शहादत को याद करते हुए नौहा व मातम किया। इस दौरान मजलिसों का आयोजन हुआ।
मातमी जुलूस इमामबाड़ा लाडली मंजिल से निकाला गया। यह गांधीनगर मुख्य मार्ग से होते हुए ईदगाह स्थित इमामबाड़ा खुर्शेद हसन तक गया। वहां से वापस इमामबाड़ा शाबान अली में आकर जुलूस समाप्त हुआ। जुलूस के दौरान सुहेल बस्तवी, सोनू, फरजान, जैन, अन्नू ने नौहा पढ़ा। इमामबाड़ा शाबान अली में आयोजित मजलिस को मौलाना हैदर मेंहदी ने खिताब फरमाया। उन्होंने कहा कि मौला अली ने कातिल से भी अपने नेक और सच्चे होने का प्रमाण पत्र ले लिया था। 21 वें रमजान को अली ने अंतिम सांस ली। उन्हें नजफ में दफन किया गया, जहां आज विशाल रौजा बना हुआ है।
इस मौके पर मौलाना अली हसन, सफदर रजा, हसनैन रिजवी, हसन जावेद, आले मुस्तफा, जर्रार हुसैन आदि मौजूद रहे।