फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज(बस्ती)। क्षेत्र के महादेवा-लालगंज मार्ग पर गौराधुंधा गांव के समीप बुधवार शाम करीब 3:30 बजे एक बाइक सवार ट्रेलर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बताया गया कि संतकबीरनगर के धनघटा क्षेत्र के रोसया बाजार निवासी संदेश अग्रहरि (28) किसी काम से बस्ती आए थे। लौटते समय आगे चल रहे ट्रेलर को ओवरटेक करने के दौरान वह ट्रेलर के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल बस्ती पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते रेफर कर दिया। थाना प्रभारी लालगंज दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने लाया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें