गौर। सोनहा थाना क्षेत्र के करीम नगर गांव के रहने वाले पवन कुमार बुधवार शाम को एक जेसीबी मशीन के ड्राइवर को अपने बाइक से गौर थाना क्षेत्र के धोबहिया गांव छोड़ने जा रहे थे। इस बीच शिवा गांव के पास पहुंचे थे कि तभी कुछ लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए गौर सीएचसी में ले जाया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।
पुलिस को दिए तहरीर में पवन कुमार ने आरोप लगाया है कि वह शाम को सोनहा थाना क्षेत्र के भिरिया चौराहे से जेसीबी मशीन के ड्राइवर को पहुंचने के लिए गौर के धोबहिया गांव जा रहा थे। शिवाघाट पुल पार होने के बाद जैसे ही शिवा गांव के पास पहुंचे कि रात करीब आठ बजे के आसपास कुछ अज्ञात लोगों ने बाइक रोक ली और गाली देते हुए पीटने लगे।
इससे उनका सिर फट गया और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में सीएचसी गौर गए, जहां चिकित्सकों ने इलाज किया। उसके बाद थाने पर पहुंचकर घटना के संबंध में तहरीर दी। थानाध्यक्ष गौर अतुल कुमार अंजान ने बताया कि युवक की तहरीर मिली है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।