बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के सबसे भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में गांधीनगर बाजार क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामना आया है। घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस कुछ पता नहीं लगा सकी है। जबकि यहां सीसीटीवी कैमरे भी हर तरफ लगे हुए हैं। लालगंज थाना क्षेत्र के धौरूखोर गांव के रहने वाले काशीराम ने तहरीर देकर बताया कि वह एक नवंबर को साहू मार्केट गांधीनगर में शाम सात बजे दवा खरीदने गए थे। गांधीनगर मार्ग के किनारे वह अपनी बाइक खड़ी कर दुकान पर चले गए। वापस लौटे तो उनकी बाइक गायब थी। उन्होंने तत्काल पुलिस से शिकायत भी की। छह दिन बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। संवाद
एससी-एसटी केस में फंसाने की धमकी, प्राथमिकी
बहादुरपुर। कलवारी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में मोबाइल पर गाली देने और शिकायत करने पर एससी-एसटी केस में फंसाने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मोहम्मदपुर निवासी मोहम्मद कैफ ने तहरीर में बताया कि शनिवार दोपहर करीब एक बजे गांव के रामचरन ने फोन कर उसे गाली दी। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए शिकायत करने पर एससी-एसटी केस में फंसाने की बात कही। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच एसआई स्वामीनाथ सिंह को सौंपी गई है। संवाद