फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बेटे की दीर्घायु के लिए आज व्रत रखेंगी माताएंं

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। हलषष्ठी यानी ललही छठ पर्व पर बृहस्पतिवार को महिलाएं पुत्र की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखेंगी और पूजन कर प्रसाद वितरण करेंगी। शहर के अमहट घाट के पास गांठ बांधने और पूजा करने महिलाओं का हुजूम पहुंचेगा। इसके अलावा विभिन्न घाटों और अन्य स्थलों पर भी मेले जैसा माहौल होगा। ग्रामीण क्षेत्र में भी माताएं अपनी संतानों के कल्याण के लिए पूरी आस्था के साथ व्रत रखती हैं। इस दौरान हलषष्ठी एवं बलराम की कथा सुनाई जाती है।
विज्ञापन

थाली में सजे महुआ, दूध, गंगाजल, फल, मिष्ठान्न, नारियल, दही आदि लेकर गांव के बाहर तय स्थान पर पहुंचती हैं। जहां विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद तिन्नी के चावल और दही को प्रसाद के रूप में ग्रहण करती हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित देवस्य मिश्र बताते हैं कि बलराम जयंती के मौके पर पुत्र के लिए रखा गया व्रत उत्तम फलदाई होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें