फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटे दोनों कोटेदार

Tue, 13 Oct 2015 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोटेदारों द्वारा बीपीएल और अंत्योदय कार्डों के दुरुपयोग करने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ऐसा ही एक मामला रामनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत रामनगर और बारहकोनी का सामने आया है।
विज्ञापन


पीड़ितों ने डीएम से मिलकर कहा है कि रामनगर की कोटेदार निर्मला हैं। वह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता होने के साथ ही वृद्धावस्था पेंशन भी ले रही हैं। उनका पुत्र उमेश बारहकोनी का कोटेदार है। कोटेदार के परिवार में तीन बीपीएल और एक अंत्योदय कार्ड है।

कोटेदार के पास दो मंजिला आवासीय भवन के साथ चार और दो पहिया वाहन भी हैं। कोटेदार के दो पुत्र सरकारी सेवा में है। दोनों कोटेदारों पर मात्रा से कम राशन देने का भी आरोप है।
विज्ञापन


इस पर डीएम अनिल कुमार दमेले ने डीएसओ को कोटे की दोनों दुकानों का लाइसेंस निलंबित करने ,अपात्रों के नाम कार्ड बनाने वालों कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने और उपयोग खाद्यान्न की धनराशि की वसूली करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


 साथ ही शस्त्र लिपिक को इस बात की जांच करने का निर्देश दिया कि अगर कोटेदार के पास शस्त्र लाइसेंस है तो उसे निरस्त करने की कार्रवाई की जाए।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें