फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लोडर की चपेट में आई बाइक मां-बेटे की मौत, पिता घायला

Wed, 09 Apr 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बांसी रोड पर वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के कोडरी गांव के सामने मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे सोलर सिस्टम लादकर जा रहे लोडर ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में मां-बेटे की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

रुधौली थाना क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी 36 वर्षीय पिंटू उर्फ मायाराम चौधरी अपने पिता तुलसीराम 60 व मां करमा देवी (56) को बाइक पर बैठाकर इलाज कराने बस्ती जा रहे थे। उनकी मां को पैरालिसिस हो गया था। वाल्टरगंज थाने के कोडरी गांव के पास सोलर सिस्टम व बैट्री लादकर रुधौली की तरफ जा रहे लोडर से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में पिंटू व उनकी मां करमा देवी की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। जबकि तुलसीराम गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और तीनों को 108 की मदद से जिला अस्पताल भेजवाया। पुलिस दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई हैं। मृतक पिंटू दो भाइयों में छोटे थे, जो बाहर रह कर बढ़ईगीरी करते थे। घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटना स्थल पहुंच गए। घटना की जानकारी लेने के वाद सभी जिला अस्पताल पहुंचे। पिंटू का 11 वर्ष का बेटा व 8 वर्ष की बेटी है। बेटा कक्षा 6 में तथा बेटी कक्षा चार में पढ़ती है।ल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें