फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादातर एटीएम कैशलेस, बैकों ने दी कुछ राहत

Mon, 19 Dec 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
पीएनबी कलवारी मे रूपया निकालने के लिए लगी भीड़।
विज्ञापन
अपनी गाढ़ी कमाई पाने के लिए बैंकों और एटीएम में सोमवार को भी खासी भीड़ रही। एटीएम ने ज्यादातर को जहां निराश किया वहीं कस्बे के कई बैंकों ने दो से दस हजार रूपये बांटकर लोगों को कुछ राहत दी। भानपुर एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्रों से रकम नहीं मिलने पर खाताधारकों ने सड़क जाम कर विरोध जताया। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाबुझा कर रास्ता खाली कराया। 
विज्ञापन


इस मामले में शाखा प्रबंधक दुर्गेश अंबेडकर ने बताया कि सीएसपी के खातों पर ऊपर से ही ट्रांजेक्शन पर रोक लगी है जिसकी वजह से वहां से भुगतान नहीं हो पा रहा है। पीएनबी रामनगर पर जुटी भारी भीड़ को टोकन बांटकर दो से दस हजार रुपये तक दिए गए। पीएनबी तुसायल में पूूरे दिन नौ कैश का बोर्ड लटकता रहा। शाखा प्रबंधक तुसायल गणेश चदं शुक्ल ने बताया कि रकम आनी थी लेकिन क्या हुआ जानकारी नहीं हो सकी।

हर्रैया प्रतिनिधि के मुताबिक एसबीआई व यूनियन बैंक की शाखा में  सुबह से ही भीड़ लग गई। धक्का मुक्की के साथ कुछ खाताधारकों में आपस में कहासुनी भी हुई। भारी भीड़ से यूनियन बैंक के गेट पर लगी ग्रिल भी टेढ़ा हो  गई। काफी देर बाद ही बैंक कर्मी अंदर जा पाए। निकासी के लिए हो रही मारामारी के बीच शाखा प्रबंधक मौजूद नहीं थे। एसबीआई की शाखा में ग्राहकों को चार हजार से लेकर दस हजार तक दिए गए। दूसरी ओर कस्बे के सभी एटीएम बंद रहे। जिसके कारण बैंकों के काउंटर  पर लाइन लगाना पड़ा। बैंक अधिकारियों का कहना है कि बहुत जल्द पर्याप्त धन आ जाएगा। एटीएम भी कार्य करेंगे। 
विज्ञापन


वाल्टरगंज प्रतिनिधि के मुताबिक एसबीआई शाखा पर सुबह से ही लंबी लाइन थी। 10 बजते ही बैंक के गार्ड टोकन बंटने लगे। इस दौरान धक्का मुक्की में महिलाओं और बुजुर्गों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अव्यवस्था के विरोध में कुछ खाताधारक वाल्टरगंज-बढ़ाया मार्ग पर बैठ गए। सड़क जाम की सूचना किसी ने थानाध्यक्ष को को दी तो  प्रभारी निरीक्षक रामआशीष यादव पहुंच महिलाओं व पुरुषों  को समझा बुझा कर शांत कराए और सभी को लाइन में लगने की अपील की। लक्षमनपुर  पीएनबी शाखा पर भी यही स्थिति रही जबकि पूर्वांचल बैंक में नो कैश का बोर्ड था।

बनकटी प्रतिनिधि के मुताबिक सिंडीकेट बैंक, लालगंज स्थित सेंट्रल बैंक कई दिनों से बंद है। पूर्वांचल बैंक बानपुर,  देईसांड़, महादेवा, लालगंज, बनकटी में 11 बजे के बाद दो-दो हजार रुपये बांटे गए। पूर्वांचल बैंक पक्कवा बाजार में तीन बजे तक खाताधारक  रुपये का इंतजार करते रहे। एसबीआई बनकटी  में नेटवर्क और अन्य दिक्कतों से कार्य 11 बजे तक बाधित रहा। देर रात तक लाइन में लगे खाता धारकों ने नाराजी जताते हुए  बैंक  कर्मियों के खिलाफ नारे बाजी की। बाद में सभी को दो दो हजार रुपये दिए गए। पूर्वांचल बैंक के रीजनल आफिसर एसएन सिंह ने बताया कि सभी  ब्रांचों को रुपये दिए गए हैं। अब वितरण में बैंक कर्मी हीलाहवाली करते हैं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कलवारी प्रतिनिधि के मुताबिक पीएनबी फेटवा, एसबीआई पोखरनी में प्रति ग्राहक दो दो हजार  रुपये दिए गए। पूर्वांचल बैंक में छह हजार तो  पीएनबी कलवारी में दो से 24 हजार रुपये बांटे गए।  बहादुरपुर प्रतिनिधि के मुताबिक एसबीआई नगर बाजार में भी दो से 24 हजार रुपये तक दिए गए। जबकि एकसड़ा ग्रामीण बैंक में चार हजार तक, एसबीआई बहादुरपुर और बक्सर में भी खाताधारकों को रुपये दिए गए। यहां भी सुबह से लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें