फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जमीन बैनामा न करने पर बनाया बंधक, केस दर्ज

Sat, 25 Nov 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलवारी। कोड़र गांव में संपत्ति का बैनामा न करने पर बेटे ने पत्नी और साले के साथ पिता को बंधक बनाकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, कोड़र थाना कलवारी निवासी मुस्तकीम ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि बुजुर्ग है। जमीन, मकान उसके नाम है। बेटा अरशद, बहू इशरत जहां व बहू के भाई अल्ताफ हुसैन निवासी सरैया थाना कलवारी उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए नौ नवंबर को घर में बंधक बना लिया। मौका मिलने पर सूचना दामाद वकार अहमद निवासी रामपुर थाना मुंडेरवा को दी। उन लोगों ने इसकी सूचना कलवारी पुलिस दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के हस्तक्षेप के बाद बेटे व बहू ने उसे मुक्त किया। इसके बाद 16 नवंबर को बेटे, बहू व बहू के भाई ने पिटाई की और पूरी जायदाद बैनामा करने का दबाव बनाया। सभी लोग उसे ग्राम झुंगुरापार थाना महुली जिला संतकबीर नगर चले गए। आरोपी उसे तथा दामाद को फर्जी केस में फसाना चाहते हैं। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें