फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सवारियों से भरा ऑटो पलटा, पांच घायल

Sat, 25 Nov 2023 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक को बचाने के चक्कर में हुई दुर्घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगर बाजार (बस्ती)। थाना क्षेत्र के बस्ती कलवारी मार्ग पर स्थित खुटहन के पास तेज रफ्तार से आ रही मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में सवारियों से भरी ऑटो पलट गई। इस दुर्घटना में तीन ऑटो सवार घायल हो गए।
ऑटो पलटने से बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे इस पर सवार दो लोग भी गिरकर घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने घायलों को उठाकर पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची नगर पुलिस ने तीन घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया। जबकि मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने अपना उपचार स्थानीय स्तर पर करा लिया। जानकारी के मुताबिक, कलवारी थाना क्षेत्र के ग्राम कोड़र निवासी रामचेत व इसी थाना क्षेत्र के ग्राम अइलिया निवासी रामधारी अपनी पत्नी प्रमिला व सात वर्षीय बेटी दीपाली के साथ ऑटो-रिक्शा में बैठकर बस्ती की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी यह लोग बस्ती कलवारी मार्ग पर स्थित खुटहन के पास पहुंचें ही थे कि तभी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में ऑटो चालक ने ब्रेक मार दिया। जिससे ऑटो-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। मोटरसाइकिल सवार नगर थाना क्षेत्र के रेहार निवासी कृष्णचंद व उनका बेटा देवशरन भी इस घटना में घायल हो गए। थानाध्यक्ष नगर संतोष कुमार ने दुर्घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें