फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाजार में आधे से ज्यादा दूध-पनीर मिलावटी

Mon, 01 Dec 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
मिलावटी पनीर संवाद
विज्ञापन
बस्ती। मिलावटखोर रातोंरात अमीर बनने के लालच में मिलावटी दूध, पनीर और खाेआ समेत अन्य खाद्य पदार्थ बेचकर लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग द्वारा अप्रैल से अक्तूबर के बीच जनपद के विभिन्न हिस्सों से लिए गए दूध, खोआ, पनीर और मिठाइयों के 411 नमूने में 126 की जांच में 66 अधोमानक मिले हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने संबंधित दुकानदारों पर एडीएम कोर्ट में वाद दायर कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में दूध, पनीर, खोवा और मिष्ठान खरीद रहे है तो सतर्क होकर खरीदें। मिलावटी दूध, पनीर, खोअा और मिठाइयां धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं। जानकारों ने बताया कि दूध में अरारोट, मैदा सिंघाड़ा का आटा, पानी और पीला रंग मिलाकर बेचा जा रहा है। स्थित यह है जैसा दाम देंगे वैसा दूध बाजार में मिल जाएगा। लोगों के अनुसार गाय का दूध 40 रुपये से 60 रुपये लीटर दुधिए बेच रहे हैं। वहीं, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की आई रिपोर्ट चौकाने वाले हैं।
जनपद में अप्रैल से अक्तूबर माह तक लिए गए दूध, खोअा, पनीर और मिठाइयों के 411 नमूने में 126 की जांच रिपोर्ट आई है, जिसमें से 66 फेल पाए गए हैं। दूध के 18 में 12 नमूने खरे नहीं उतरे हैं, जबकि खोआ, पनीर और मिठाइयों के 95 नमूनों में 14 की जांच रिपोर्ट में दो फेल हो गए। इसमें से कई खाद्य पदार्थ हानिकारक हैं।
विज्ञापन

मिलावटी खाद्य पदार्थ से बनाएं दूरी : जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. रामजी सोनी ने बताया कि दूध, पनीर, खोअा या कोई भी खाद्य पदार्थ में मिलावट से सेहत को नुकसान होता है। दूध, पनीर मिठाइयों में मिलावट से यकृत, गुर्दा, हृदय, नेत्र और मानसिक रोग भी होता है। खाद्य पदार्थों की खरीदारी करते समय सतर्क रहना चाहिए।
ऐसे करें मिलावट की जांच : दूध में पानी की मिलावट की जांच करने के लिए सोख्ता (ब्लाटिंग) पेपर पर दूध के कुछ बूंद डालें। पानी को ब्लाटिंग पेपर सोख लेगा जबकि असली दूध पेपर पर नहीं रहेगा। खोवा में मिलावट का अंदाजा स्वाद से या सूंघ कर लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें