फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लोक अदालत में 74 हजार से अधिक वादों का निस्तारण

Sun, 09 Mar 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान बंदियों की लगाई प्रदर्शनी का अवलोकन करते जिला जज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को जनपद न्यायालय, ग्राम न्यायालय, तहसील, राजस्व न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान 74 हजार 116 वादों का निस्तारण किया गया
जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विनय कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला जज अनिल कुमार की देखरेख में लोक अदालत का आयोजन किया गया
विज्ञापन

लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के 74 हजार 116 वादों का निस्तारण किया गया। बैंक ऋण व संबंधित प्री-लिटिगेशन स्तर पर 65 हजार 091 मामलों और न्यायालयों के 9025 वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर कराया गया।
मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण द्वारा कुल 72 मामलों निस्तारित कर 1.53 करोड़ 77 हजार 200 रुपये क्षतिपूर्ति आदा करने का निर्णय किया। आपराधिक वादों के निस्तारण में 3 लाख 79 हजार 380 रुपये अर्थदण्ड एवं अन्य मामलों में कुल 3 करोड़ 22 लाख 63 हजार 333 रुपये और कुल मिलाकर 3 करोड़ 26 लाख 42 हजार 713 रुपये की धनराशि वसूल की गई।
इसके अतिरिक्त बैंक ऋण के 423 मामलों को निस्तारित कराकर बैंकों द्वारा 3 करोड़ 61 लाख 43 हजार 079 रुपये की धनराशि पर समझौता किया गया। परिवार न्यायालय से कुल 60 मामले व उपभोक्ता फोरम के 44 मामले निस्तारित हुए।

लोक अदालत में पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अखिलेश दूबे, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय आराधना रानी, अपर जिला जज प्रथम शिव चन्द, अपर जिला जज/ विशेष न्यायाधीश (ईसी एक्ट) राम करन यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आशीष कुमार राय, सिविल जज (सीडी) अमित मिश्रा समेत न्यायिक अधिकारी ने प्रतिभाग लिया।
विज्ञापन

उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला कारागार के बंदियों द्वारा निर्मित हस्तशिल्प कला की प्रदर्शिनी भी लगाई गई। इस दौरान डीएम रवीश गुप्ता, एसपी अभिनंदन एवं जिला कारागार अधीक्षक अंकेक्षिता श्रीवास्तव का सराहनीय सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें