फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मेहनत ज्यादा, मेहनताना कम...रोडवेज को नहीं मिल रहे चालक

Sun, 19 Jan 2025 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन माह में 13 से ज्यादा चालक छोड़ चुके नौकरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कम मानदेय और अनियमित ड्यूटी के चलते परिवहन निगम को बसों के चालक नहीं मिल रहे हैं। दो-चार माह की नौकरी के बाद ज्यादातर युवा डिपो से तौबा कर ले रहे हैं। मानदेय कम होने के कारण संविदा चालक की नौकरी के प्रति युवाओं की रुचि कम हो रही है। तीन माह में 13 से ज्यादा संविदा चालक नौकरी छोड़ चुके हैं।
चालकों की कमी की वजह से शाम 6 बजे के बाद डिपो से लोकल रूटों पर गाड़ियां नहीं मिल रही हैं। कुल 129 बसों के सापेक्ष 198 चालकों की जरूरत है। वर्तमान में 163 चालक ही कार्यरत हैं। 37 चालकों की कमी डिपो को अखर रही है। मानक के मुताबिक एक बस पर औसतन डेढ़ चालक की आवश्यकता होती है। तभी बसों का नियमित संचलन संभव है।
विज्ञापन

मानक के मुताबिक एक बस पर औसतन डेढ़ चालक की आवश्यकता होती है। तभी बसों का नियमित संचलन संभव है। कारण यह है कि दिन-रात सेवा देने वाले चालकों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई जाती है।
विज्ञापन

लंबी दूरी की बसों का संचालन तो जैसे-तैसे हो जा रहा है। मगर, लोकल रूट की बसों को अमूमन एक चक्कर ही चलाया जा रहा है। कुछ चालक ऐसे भी हैं कि दिन भर की ड्यूटी पूरी करने के बाद शाम को बस लेकर बांसी, महुली, बढ़नी आदि रूटों पर जाने के बाद रात्रि विश्राम करते हैं। सुबह फिर वह लौट आते हैं। चालकों की कमी की वजह से शाम 6 बजे के बाद लोकल रूटों पर गाड़ियां नहीं मिल रही हैं। यात्रियों को प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि चालकों की खुली भर्ती चल रही है। विभिन्न क्षेत्रों में इसके लिए कैंप भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें