फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सक्रिय हुआ मानसून, शहरियों के लिए आफत, किसानों की बल्ले-बल्ले

Sat, 01 Jul 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
बनकटी क्षेत्र मे बारिश होने पर खेत में काम करता किसान।
विज्ञापन
बस्ती। काफी इंतजार के बाद शुक्रवार को मानसून जिले में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया। तड़के चार बजे शुरू हुई बारिश दोपहर तीन बजे थमी। इस बीच शहर की गलियों में पानी भर गया। कई नाले उफनाकर रास्तों पर बहने लगे। इससे शहर के लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। वहीं खेतों में पानी भर जाने से किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। धान की रोपाई और रोपाई के लिए खेत की तैयारी के लिए वे खेतों की ओर निकल पड़े।
विज्ञापन

मानसूनी बारिश होने के बाद भीषण गर्मी से जूझ रहे जनमानस को काफी राहत मिली। हफ्ते भर से 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने वाला तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मौसम विभाग के अनुसार जिले में करीब 38 मिलीमीटर बारिश हुई।

झमाझम बारिश से शहर के रामेश्वरपुरी, बभनगांवा, आवास विकास, पुरानी बस्ती, दक्षिण दरवाजा, महरीखांवा सहित अन्य वार्डों में पानी भर गया। नाले व नालियां चोक होने की वजह से बारिश का इकट्ठा हुआ पानी नहीं निकल पा रहा था। कुछ जगह ऐसे भी थे, जहां लोगों के घरों में पानी भर गया। इसी पानी के बीच से लोगों को आना-जाना पड़ रहा है। सड़कों की यदि बात करें तो धर्मशाला रोड पूरी तरह से पानी से डूबा हुआ था, यही हाल बालकराम की गली होते हुए बैरिहवां चौराहे की तरफ जाने वाले मार्ग का था। यह मार्ग भी पानी से लबालब था। पानी भरने के चलते सड़क के किनारे व बीच में बनी नालियां राहगीरों को दिख नहीं रही थी। जहां पुलिया टूटी थी, उसके पड़ोस के लोग राहगीरों को आगाह कर रहे थे। दक्षिण दरवाजा से लेकर करुआ बाबा मार्ग का नजारा तालाब जैसा था। कटरा काली मंदिर होते हुए आवास विकास को जाने वाला मार्ग भी पूरी तरह पानी से भरा हुआ था। थोड़ी देर बारिश रुकने के बाद पानी नालों के रास्ते निकल गया, जिससे स्थिति सामान्य हो गई।
विज्ञापन


-

अभी दो तीन दिन बारिश का अनुमान : डॉ. अमरनाथ

- आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र का कहना है कि बस्ती, गोरखपुर और फैजाबाद मंडल में घने बादल और रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। वायुमंडल में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जिससे दो तीन दिनों तक हल्के व माध्यम बारिश के आसार हैं। बताया कि बंगाल की खाड़ी से भरपूर नमी ला चुकी पुरवाई ने वायुमंडल में आर्द्रता का स्तर 100 फीसदी कर दिया है। इससे अभी दो-तीन दिन मौसम ऐसे ही रहेगा।



तेज हुई रोपाई, फसलों में लौटी हरियाली
- इस मौसम में पहली बार हुई झूमकर बारिश से सबसे ज्यादा किसान खुश हैं। बहादुरपुर ब्लाक के नरायनपुर निवासी किसान राम हारीश चौधरी, प्रतापपुर के इंद्रजीत सिंह, बनकटी के रौता शुक्ल निवासी कपिलदेव शुक्ल आदि ने बताया कि उनकी धान की रोपाई का काम शुरू हो गया है। ज्यादा तापमान से मुरझा रही धान की नर्सरी में हरियाली लौट आई है। उन लोगों ने रोपाई के लिए खेतों की तैयारी शुरू कर दी है। किसान कौशलेंद्र पांडेय, नरेंद्र पांडेय ने बताया कि उनकी रोपाई लगभग हो चुकी है। बारिश से पौधों को जड़ जमाने में काफी सुविधा होगी।
विज्ञापन


-

बनकटी क्षेत्र मे बारिश होने पर खेत में काम करता किसान।

बनकटी क्षेत्र मे बारिश होने पर खेत में काम करता किसान।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें