फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: इंटर उत्तीर्ण छात्रों का पालीटेक्निक बनेगा सहारा

Sat, 01 Jul 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। डिग्री कॉलेज में केवल दस हजार सीटें हैं, लेकिन अब बच्चों का मन तकनीकी शिक्षा की ओर अधिक है। ऐसे में विद्यार्थी आईआईटी, यूपीटीयू के अलावा पालीटेक्निक की तकनीकी शिक्षा पर जोर दे रहे हैं। वह उच्च शिक्षा में प्रवेश के बजाय तकनीकी शिक्षा में प्रवेश पाना चाहते हैं। यहां तकनीकी शिक्षा के बाद बच्चों को बेहतर विकल्प मिल जाता है। अपने जिले में पालीटेक्निक के 400 सीटें है, जिसमें तीन ट्रेड में प्रवेश होता है। इसके अलावा नए सत्र के लिए कुछ और ट्रेड बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

जिले में इस बार 12वीं उत्तीर्ण 32,228 छात्रों के सापेक्ष केवल दस हजार सीटों पर स्नातक कक्षाओं में प्रवेश होगा। इसके अलावा छात्राओं व छात्रों के लिए पालीटेक्निक भी है। जहां करीब 400 सीटों पर बच्चों का दाखिला होगा। इसके अलावा आईटीआई संचालित हैं। इस सत्र में इंजीनियरिंग कॉलेज भी संचालित किए जाने की उम्मीद है। क्योंकि इसे खोलने की तैयारी पूरी हो चुकी है।

बोले प्रधानाचार्य पालीटेक्निक
पालीटेक्निक के प्रधानाचार्य आरके सिंह ने कहा कि फिलहाल पालीटेक्निक बच्चों के सामने बेहतर विकल्प है। तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में कुछ नए पाठ्यक्रम शामिल हों। इसके लिए शासन स्तर पर तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें