फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मथुरा से बुलवाए गए बंदर पकड़ने वाले शिकारी

Fri, 28 Mar 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शहर में बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलाने के लिए नगर पालिका की तरफ से पहल की गई है। मथुरा से बंदर पकड़ने में विशेषज्ञ टीम को बुलाया गया है। जो सभी 25 वार्डो में विशेष अभियान चलाकर बंदरों को पकड़कर ले जाएंगे। नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा के प्रतिनिधि और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अंकुर वर्मा ने बताया कि बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। आये दिन बंदरों द्वारा लोगों को काट लेने, घरों में नुकसान पहुंचाने के मामले आ रहे थे। इसे देखते हुये मथुरा से बंदरों को पकड़ने वाले विशेषज्ञों को बुलाया गया है। पकड़े गये बंदरों को सुरक्षित जंगलोें में भेजा जाएगा। बृहस्पतिवार को इसकी शुरूआत कम्पनी बाग वार्ड से हुई।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा ने बताया कि सभी 25 वार्डो के सभासदों से आग्रह किया गया है कि वे अपने-अपने वार्डो में बंदरों को पकड़ने के अभियान में विशेषज्ञों की मदद कर जिससे पालिका क्षेत्र में नागरिकों को बंदरों से मुक्ति मिल सके। बताया कि मथुरा से बंदरों को पकड़ने वाले विशेषज्ञों ने चरणबद्ध ढंग से अपना कार्य आरम्भ कर दिया है । जब वे बंदरों को पकड़ते हैं तो लोग स्वतः जुट जाते हैं। नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने कहा कि अति शीघ्र पालिका क्षेत्र के लोगों को बंदरों के आतंक से मुक्ति मिल जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें