फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भाभी से की छेड़खानी, केस दर्ज

Mon, 28 Apr 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। थानाक्षेत्र के एक गांव में भाभी से अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। पुलिस ने देवर के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू दी है। पीड़िता ने तहरीर दी कि 25 अप्रैल की रात करीब साढ़े नौ बजे घर में अकेली थी। उसी दौरान उसका देवर सतीश वहां आया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर मारपीट करने लगा और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने बताया कि उसके पति रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहते हैं। घटना के समय उसके दोनों बच्चे गांव में भोजन करने गए थे। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र यादव ने बताया है कि आरोपी पर छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। चोटिल महिला को मेडिकल के लिए सीएचसी गौर भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन

चौकीदार के घर में सेंध काट कर जेवर चोरी
छावनी। थाना क्षेत्र के गांव सिरौली बाबू में शनिवार की रात चौकीदार के घर चोरी हो गई। चोरों ने सोने-चांदी के गहने उड़ा दिए। सिरौली बाबू गांव निवासी चौकीदार अजीत चौहान के घर में शनिवार की रात पीछे की दीवार में सेंध काटकर चोर कमरे में घुस गए। बॉक्स व अटैची का ताला तोड़कर करधन, पाजेब, पायल, बिछिया, झुमकी, झाला, टॉप्स, कील, नथ आदि जेवर चुरा ले गए। सूचना के बाद थानाध्यक्ष टीम के साथ पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पीड़ित ने तहरीर दे दी है। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया पुलिस जल्द ही चोरों का पता लगा लेगी। संवाद
मारपीट में चार पर केस

कलवारी। थाना क्षेत्र के महुआपार कला गांव में पुरानी रंजिश में मारपीट में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू दी है। तहरीर में महुआपार कला निवासी अफ्फान अहमद ने बताया है कि वह अपने मित्र नियाज अहमद के साथ शुक्रवार दोपहर 3 बजे गन्ने की फसल देखने जा रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश में गांव के ही नूर आलम, अकमल, अब्दुल्लाह तथा फैयाज अहमद ने दोनों को मारपीट कर घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

कार की टक्कर से किशोर घायल

मानिक चंद। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बस्ती-बांसी मार्ग पर पैड़ा गोदाम के सामने शनिवार की शाम कार की टक्कर से साइकिल सवार किशोर घायल हो गया। उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केशवारा निवासी सत्यम (14) पुत्र उमेश चौधरी साइकिल से पैड़ा चौराहे पर किसी काम से आया था। वहां से घर की तरफ लौट रहा था। इसी दौरान रुधौली की तरफ से आ रही कार ने उसे चपेट में ले लिया। किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना कि सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच गये। घायलावस्था में किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद
बाइक की टक्कर से वृद्ध महिला घायल

भानपुर। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर सोनहा थाना क्षेत्र के पक्का कुआं पड़ाव पर सड़क पार करते समय वृद्धा तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गई। थानाक्षेत्र सोनहा के ग्राम कोठली की 65 वर्षीय जैतुन्निशा अपने घर जाने के लिए सड़क पार कर रही थीं। उसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। एबुलेंस से उहें सीएचसी भानपुर पहुंचाया गया। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से भाग निकला। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें