फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कोचिंग से लौटते समय छात्रा से छेड़खानी, असलहा दिखाकर भागे

Sun, 17 Aug 2025 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। परशुरामपुर थानाक्षेत्र में किशोरी से छेड़खानी का मामला सामने आया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर छेड़खानी, पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने तहरीर दी है कि 25 नवंबर 2024 को उनकी पंद्रह वर्षीय बेटी घर से कोचिंग पढ़ने गई थी। लौटते समय में रास्ते में शाम करीब साढ़े पांच बजे आरोपी साहिल ने बाइक से उसका पीछा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

रास्ते में ही रोककर अश्लील बातें करने लगा। मना करने पर अपशब्द कहते हुए अश्लील हरकत की और मोबाइल से फोटो भी बनाने लगा। शोर मचाने पर वह भी पहुंच गया। राहगीरों के साथ उसने विरोध किया तो असलहा लहराते हुए आरोपी भाग गया। उलाहना देने पर आरोपी के पिता ने अपशब्द कहते हुए धमकी दी। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी साहिल और उसके खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें