फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहित हत्याकांड: शव का पता चला न हत्थे चढ़े फरार आरोपी

Tue, 23 Jul 2024 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- अब तक 10 आरोपियों की हो चुकी गिरफ्तारी
विज्ञापन

- शव का निस्तारण करने वाले तीन आरोपियों का नहीं लग सका पता

- 12 जुलाई को अपहृत करके हुई थी मोहित यादव की हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मोहित यादव हत्याकांड में शामिल 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मगर शव को ठिकाने लगाने के आरोपी और शव का पता अब तक नहीं चल सका। सोमवार को भी एसडीआरएफ की टीम कुआनों नदी में शव की तलाश करती रही। उधर, पुलिस की टीमें भी संभावित ठिकानों पर दबिश देती रही।
विज्ञापन

बता दें कि कोतवाली थानाक्षेत्र के पिकौरा दत्तुराय मोहल्ले में अविनाश सिंह के मकान में किराए पर रहने वाले माेहित यादव की 12 मई को अपहरण करके हत्या कर दी गई थी। दिन दहाड़े अपहरण के बाद हत्या के इस केस में मोहित यादव के मकान मालिक ने सिर्फ पांच नामजद व अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। मगर सीसीटीवी फुटेज और गिरफ्तार आरोपियों के बयान के आधार पर नाम बढ़कर 20 हो चुके हैं। इनमें से 10 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें