सल्टौआ। सोनहा थाना क्षेत्र के गनवरिया कला गांव के एक युवक की दिल्ली में मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक विजय विश्वकर्मा उर्फ कल्लू (29) पुत्र दिल्ली में स्कूलपुर के पास किराए के मकान में रहता था। फोर्स क्लब में काम करता था और रोज की भांति रविवार को भी बाइक से काम करने गया था। वापस आते समय राजौली गार्डन के वेस्ट गेट के सामने तेज रफ्तार डंपर ने विजय को चपेट में ले लिया। मौके पर की विजय की मौत हो गई। मौके पर स्थानीय पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। संवाद