फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मोही अस्पताल का पंजीकरण निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कैली रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल का पंजीकरण निलंबित कर दिया गया है। अब सील की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डाॅ. एसबी सिंह ने बताया कि सीएमओ कार्यालय पर शिकायत हुई थी कि कैली रोड पर स्थित मोही अस्पताल में कुछ दिन पहले प्रसव कराया गया था। इलाज में लापरवाही बरती गई थी। जिसकी वजह से प्रसूता की हालत गंभीर हो गई थी। उसके बाद उसे रेफर कर दिया गया था। ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई थी। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने जांच के लिए उन्हें निर्देशित किया था।
विज्ञापन

जांच में अस्पताल प्रबंधन द्वारा बताया कि कैली की एक महिला चिकित्सक ने प्रसव कराया था। जब महिला चिकित्सक से पूछताछ की गई तो चिकित्सक ने लिखित बयान दिया कि वह प्रसव नहीं कराई थी। प्रथम दृष्टया अस्पताल प्रबंधन द्वारा गुमराह करने की घटना प्रतीत होने पर पंजीयन निलंबित कर दिया गया है। अब सील की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें