फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहर्रम व मूर्ति विसर्जन जुलूस कर व्यवस्था तय

Tue, 20 Oct 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
 शहर में मोहर्रम और मूर्ति विसर्जन के जुलूस के लिए पुलिस ने प्लान तैयार कर लिया है। इस अवसर पर नगर को जोन, सेक्टर और सब सेक्टर में विभाजित किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अनुसार अफसरों की ड्यूटी भी तय कर दी गई है। शहर में 21 से 24 अक्टूबर तक मोहर्रम के अवसर पर निकलने वाले जुलूस के मद्देनजर थाना कोतवाली एवं पुरानी बस्ती को एक जोन, दो सेक्टर व 12 सब सेक्टर में विभाजित किया गया है।

वहीं बस्ती शहर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दिन 27 अक्टूबर को रात्रि के समय के लिए शहर को तीन जोन, पांच सेक्टर और 11 सब सेक्टर में विभाजित किया गया है।
विज्ञापन


मोहर्रम और मूर्ति विसर्जन के जुलूस को देखते हुए शहर में बड़े पैमाने पर पुलिस फोर्स लगाई जाएगी। एसपी कृपाशंकर सिंह ने त्योहारों की संवेदनशीलता को देखते हुए सतर्कता से ड्यूटी करने एवं लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें