फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के नेतृत्व में देश ने बढ़ाया आत्मनिर्भरता की ओर कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी के नेतृत्व में देश ने बढ़ाया आत्मनिर्भरता की ओर कदम
विज्ञापन

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के सदस्यों ने प्रधानमंत्री के मन की बात को टेलीविजन पर सुनी। इसके बाद पार्टी नेता आलोक कुमार पांडेय के पुराना डाकखाना स्थित आवास पर बैठक की। कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने दुनिया भर में अपनी ताकत का अहसास तो कराया ही आत्मनिर्भर भारत की ओर कदम भी बढ़ाए हैं।
कार्यक्रम संयोजक एवं भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय सदस्य अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि बैठक में किसानों की स्थिति में सुधार, कल्याणकारी योजनाओं से उन्हें जोड़ने के लिए कार्यक्रम तय किए गए। भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि विश्व व्यापी कोरोना संकट के बावजूद देश ने अनेक क्षेत्रों में पिछले आठ वर्ष में ऐतिहासिक प्रगति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर वार्ड सदस्य कृष्ण कुमार पांडेय ‘सोनू’ क्षेत्रीय महामंत्री रामानन्द नन्हे, अमर सोनी, रमेश गुप्ता, राहुल पटेल, छात्र नेता अतुल भट्ट, राजेश उपाध्याय, राकेश चौरसिया, वीरू चौधरी, रुद्र प्रताप सिंह, प्रियांशु तिवारी, शिवा मौर्या, विकास चौधरी, हर्ष चन्द्रभान, नंदन मिश्र, संतोष कुमार, आर सी चौधरी, जनक कुमार, भगवान दास, सौरभ सोनकर, संजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें