फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा शासित राज्यों में पहले श्मशान बनाएं मोदी : माया

Tue, 21 Feb 2017 11:03 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
जीआईसी मैदान मे पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बस्ती मंडल के प्रत्याशियो को लोगो परिचित कराया।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रधानमंत्री मोदी को चुनौती देते हुए कहा है कि वह पहले भाजपा शासित राज्यों के हर गांवों में  श्मशान बनवा कर दिखाएं। मंगलवार को बस्ती में चुनाव प्रचार को पहुंची मायावती ने कहा कि झूठे वादों से केंद्र की सत्ता हासिल करने वाली भाजपा को प्रदेश की जनता सबक सिखा रही है। तीन चरणों में झमाझम वोटिंग बसपा के लिए शुभ संकेत हैं। इससे भाजपा नेताओं के चेहरे से नूर गायब है।
विज्ञापन


मायावती ने दलितों को चेताया कि प्रदेश में भाजपा सरकार अगर बनती है तो आरक्षण खत्म कर देगी।  केंद्र में पौने तीन साल से भाजपा और प्रदेश में पांच साल रही सपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से प्रदेश की जनता कराह रही है। मोदी ने नोटबंदी के पहले अपने लोगों, पूंजीपतियों के नोट बदलवा दिए फिर नोटबंदी का फैसला लिया। इससे कई बेरोजगार हो गए जबकि कई की मौत हो गई। प्रधानमंत्री आज तक नहीं बता सके कि कितना कालाधन जमा हुआ।
 
मायावती ने सपा और कांग्रेस को भी आड़े हाथ लिया। कहा कि बसपा सरकार की योजनाओं को नाम बदल दिया। जनकल्याणकारी कार्यक्रम बंद कर दिए। अखिलेश सरकार में जमकर लूट खसोट और भ्रष्टाचार हुआ। बलात्कार, डकैती, छिनैती, गुंडागर्दी वाली सपा से कांग्रेस गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है। सिर्फ मीडिया में विकास दिखाया जा रहा है। पुत्र मोह में सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने कदम कदम पर अपने भाई शिवपाल को अपमानित किया।
विज्ञापन

 मुसलमानों को सावधान करते हुए मायावती ने कहा कि सपा को वोट देंगे तो बर्बाद जाएगा। इसका फायदा भाजपा को होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा मुसलिम पर्सनल लॉ, तीन तलाक, कॉमन सिविल कोड आदि के माध्यम से जाति और धर्म की राजनीति कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें