जिला महिला अस्पताल में मॉक डि्रल के दौरान आग से बचाव संबंधी जानकारी देते अग्निशमन कर्मी स्रोत व
बस्ती। गर्मी शुरू होने के साथ ही विभागों ने आग से बचाव संबंधी तैयारियों को परखना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को जिला महिला अस्पताल में फायर ब्रिगेड की टीम ने अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया।
इस दौरान अस्पताल के अधिकारियों, डॉक्टरों, कर्मचारियों और सुरक्षा में लगे गार्डों को आग लगने की स्थिति में बचाव एवं सुरक्षा के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। फायर ब्रिगेड के जवानों ने अस्पताल परिसर में स्थापित अग्निशमन यंत्रों को चलाकर उनका सही उपयोग करने का तरीका समझाया। लीडिंग फायरमैन कन्हैया लाल यादव ने बताया कि आग लगने पर घबराने के बजाय तत्काल सतर्कता बरतते हुए प्राथमिक उपायों से आग पर प्रारंभिक स्तर पर ही काबू पाया जा सकता है। मॉकड्रिल के माध्यम से यह भी प्रदर्शित किया गया कि किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को सुरक्षित स्थान पर कैसे पहुंचाया जाए। साथ ही, अस्पताल स्टाफ किस प्रकार आपसी समन्वय बनाकर राहत कार्यों में प्रभावी ढंग से सहयोग कर सकता है, इस पर भी जोर दिया गया।
अस्पताल में लगे अग्निशमन यंत्रों को देखा। इस दौरान फायर बिग्रेड के राम नेवास यादव, महेश यादव, चंद्र प्रकाश राय, अभिषेक ने आग से बचाव संबंधी तौर-तरीके भी बताए।