फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव सत्ता बनाम विपक्षः सांसद

Sat, 20 Feb 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि सूबे में गैर भाजपा सरकारों ने पंचायतों के चुनाव को सरकारी बना दिया है। एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी गिल्लम चौधरी और अन्य पदाधिकारियों को सत्ता और सपा की ओर से मिल रही धमकियों व दुष्प्रचार का वोटर जवाब देंगे। उपचुनाव में सत्ता पक्ष को मिली करारी हार के बाद भी वह सबक नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन


सांसद ने भाजपा के एमएलसी प्रत्याशी प्रमोद कुमार उर्फ गिल्लम चौधरी के साथ शुक्रवार को प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि सत्ता के दम पर सपा चुनावों को अपने पक्ष में जोर जबरदस्ती कर रही है। भाजपा प्रत्याशी को चुनाव मैदान से हटने के लिए खूब धमकियां देने के साथ ही चुनाव से हट जाने का दुष्प्रचार किया गया लेकिन यह सब बकवास साबित हुआ।

सांसद ने कहा कि मंडल के तीनों सांसद और जिलाध्यक्ष वोटरों के लगातार संपर्क में हैं। इस चुनाव के वोटरों से मिल रहे संकेत से सपा के लोग बौखला गए हैं और प्रशासन के दम पर चुनाव लड़ रहे हैं। कहा कि विधानसभा के तीन सीटों पर उपचुनाव में सपा को करारी हार मिली है, एक पर किसी तरह पार्टी की लाज बची है। इन संकेतों से सरकार को सबक लेकर लोकतंत्र का सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन


बसपा व कांग्रेस के सहयोग के सवाल पर सांसद ने कहा कि पूरा चुनाव सत्ता व विपक्ष के बीच है। जो भी सत्ता के कुशासन से त्रस्त है, उसको भाजपा का साथ हर हाल में देना चाहिए। हम सभी के सहयोग का स्वागत करते हैं।

भाजपा प्रत्याशी प्रमोद कुमार उर्फ गिल्लम चौधरी ने कहा कि उनको चुनाव मैदान से हटाने के लिए जानमाल की धमकी सहित अंजाम भुगतने को चेताया गया लेकिन वे पार्टी के सिपाही हैं पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में चुने हुए जनप्रतिनिधियों के सम्मान की लड़ाई लड़ रहे हैं।

वे किसी भी परिस्थिति में डरने वाले नहीं हैं। सपा को अपनी हार सामने दिखाई दे रही है इसलिए उनके बारे में अनर्गल दुष्प्रचार किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पवन कसौधन भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें