फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विधायक ने तीन सड़कों का किया लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
कुदरहा। महादेवा के विधायक दूधराम ने रविवार को प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत तीन सड़कों का लोकार्पण किया। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की तरफ से विधानसभा क्षेत्र के टेमा,अक्सड़ा और दोफड़ा गांव में नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण कर विधायक ने नवनिर्मित सड़कों को जनता को सौंप दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांव के विकास का रास्ता सड़कों से ही होकर गुजरता है। इससे पूर्व उन्होंने विधायक निधि से टेमा में अनुसूचित जाति बस्ती से इरफान प्रधान के घर तक सौ मीटर इंटरलॉकिंग और अक्षरा में अली अहमद के घर से अशोक के घर तक दो सौ मीटर सीसी रोड और एडापाड़ा में तालु के घर से प्रधानमंत्री सड़क तक दो सौ मीटर खड़ंजा निर्माण कार्य का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि फूलचंद श्रीवास्तव, मोहम्मद नासिर खान, सुशील दुबे, गुलाम मोहम्मद, मोहम्मद इस्लाम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें