फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नरखोरिया में दुकान से लिया गुलाब जामुन का नमूना

विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर। तहसील क्षेत्र के भानपुर, सोनहा, नरखोरिया व दुबौली पडाव में मिठाई और किराना की दुकानों का खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश चौधरी ने एसडीएम हिमांशु कुमार के साथ निरीक्षण कर मिठाइयों के गुणवत्ता की जांची।औचक निरीक्षण की जानकारी होते ही तमाम दुकानदारों ने अपना शटर गिरा दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, टीम ने भानपुर कस्बा पडाव में चार, सोनहा में तीन, और नरखोरिया में दो दुकानों की जांच की। टीम ने नरखोरिया में एक दुकान से गुलाब जामुन का सैंपल लिया। जांच में कुछ कमियां मिलने पर अवशेष गुलाब जामुन नष्ट करा दिया। अधिकारियों ने बताया कि सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें