फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति : 37 स्थानों पर महिलाओं को पैंफ्लेट वितरित

Sat, 11 Oct 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए विभिन्न स्थानों पर चौपाल और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस ने महिलाओं और छात्राओं को विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। अभियान के तहत 37 स्थानों पर लगभग 2335 महिलाओं, छात्राओं और बालिकाओं को पम्पलेट वितरित किए गए और उन्हें सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया गया। इसके साथ ही एंटी रोमियो स्क्वाड ने स्कूल, कॉलेज, पार्क और भीड़-भाड़ वाले 87 स्थानों पर लगभग 1467 व्यक्तियों की जांच की। 110 व्यक्तियों को चेतावनी दी गई और 24 व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

66 स्थानों पर 1231 वाहन चेक किए गए। इसमें 13 वाहनों से काली फिल्म हटवाई गई। 7 वाहनों से हूटर व लाइट हटवाई गई। 31 वाहनों की नंबर प्लेट सही कराई और 37 वाहनों से जाति सूचक शब्द हटवाए गए। कुल 88 वाहनों का चालान किया गया। थाना रुधौली क्षेत्र की एक पीड़िता की पुलिस टीम ने काउंसिलिंग कर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान संवेदनशील स्थानों पर 8 नए कैमरे लगवाए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें