फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति : मनचलों पर की कार्रवाई, दी चेतावनी

Thu, 09 Oct 2025 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
वाल्टरगंज मिशन श​क्ति के कार्यक्रम में शामिल छात्राएं व पुलिस कर्मी- विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
बस्ती। 22 सितंबर से शुरू हुए मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत बुधवार को 112 स्थानों पर चेकिंग की गई। दो को गिरफ्तार, 615 को चेतावनी, 90 से माफीनामा लिया गया और 82 वाहनों का चालान किया गया। संवेदनशील हॉटस्पॉटों पर 700 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन

जनपद के 17 थानों पर एंटी रोमियो स्क्वाड की स्थापना की गई है, जिसमें 7 निरीक्षक, 54 उप निरीक्षक और 150 महिला व पुरुष आरक्षी शामिल हैं। टीमों ने स्कूल-कॉलेज, पार्क और भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। छात्राओं और महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर (1090, 1076, 1098, 181, 112, 102, 108, 1930) और शासन की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में पंपलेट वितरित कर जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान के प्रभाव से दहेज, घरेलू हिंसा और महिलाओं के खिलाफ अन्य अपराधों में कमी आई है। बीट पुलिस अधिकारी ग्रामीणों और स्थानीय कार्यकत्रियों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी पहुंचा रहे हैं। अभियान निरंतर जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें