फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लापता किशोर चिलमा बाजार में सड़क किनारे बैठा मिला

Wed, 17 Jul 2024 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विक्रमजोत। छावनी क्षेत्र के शंकरपुर हाइवे से भौसिया हेड को जाने वाली नहर सड़क पर सोमवार की शाम सात बजे साइकिल से घर जा रहा नौवीं का छात्र लापता हो गया। आधी रात को सड़क के किनारे वह बैठा मिला। उसने बताया कि कार में सवार कुछ लोग उसे जबरदस्ती नशीला पदार्थ सूंघाकर ले गए थे। बाद में छोड़ दिए। पुलिस ने उस बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय महेश पासी पुत्र सुनील निवासी रैदासपुर विक्रमजोत बाजार में आशिक अली टेलर के यहां कपड़ा सिलवाने गया था। देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो लोग गांव से लेकर विक्रमजोत बाजार तक नहर की सड़क खंगालने के बाद निराश हो गए। घंटों खोजबीन के बाद महेश की साइकिल नहर की सड़क पर झाड़ियों में पड़ी मिली। देर रात 11.30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि किशोर चिलमा बाजार में सड़क किनारे बैठा है। सूचना मिलते ही पुलिस चिलमाबाजर पहुंची और महेश को लेकर रात 1.30 बजे थाने पर ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें