कलवारी। थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ उसके घर में घुसकर दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामले में केस पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए गए तहरीर में किशोरी की मां ने लिखा है कि उसकी नाबालिक बेटी घर में सोई थी रात 2:30 बजे बगल के गांव का तबारक उसके पास जाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बेटी के शोर करने पर तथा दुष्कर्म में सफल न होने पर गला दबाकर मारने का प्रयास किया, जब वह पहुंची तो वह फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस पंजीकृत कर क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर किशोरी का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। संवाद