खेत की ओर गई युवती से दुष्कर्म
बस्ती। घर से कुछ दूर खेत की तरफ गई सोनहा थानाक्षेत्र के एक गांव की युवती को अकेला पाकर एक युवक ने दबोच लिया। जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर दुष्कर्म व दलित उत्पीड़न की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
23 वर्षीय पीड़िता के पिता ने तहरीर में आरोप लगाया है कि शुक्रवार की शाम करीब सात उनकी बेटी शौच के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान उसे अकेला पाकर इसी थानाक्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने पकड़ लिया। रोती-बिलखती पीड़ित युवती रात में घर पहुंची और मां को आपबीती बताई। इसके बाद पिता ने घटनाक्रम की जानकारी सोनहा थाने पर दी। थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी के गिरफ्तारी की हर संभव कोशिश की जा रही है।