फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों का गोलमाल

Mon, 28 Oct 2024 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। सऊदी अरब में अच्छी नौकरी दिलाने का सब्जबाग दिखाकर कई लोगों से एक-एक लाख रुपये वसूलने का मामला सामने आया है।
नौकरी न लगने पर लोग जब रुपये मांगने लगे तो जालसाज ने लौटाने से मना कर दिया। अब वह फोन भी नहीं रिसीव करता है। मुंडेरवा थाने की पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के टिकरिया महुआपार निवासी दिलीप विश्वकर्मा ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि इसी थाना क्षेत्र के रहने वाले पंकज चौधरी ने सऊदी अरब में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। उसकी बातों पर भरोसा कर उसने एक जुलाई को ऑनलाइन एप के माध्यम से एक लाख रुपये दे दिए।
आरोप है कि उसने शैलेंद्र कुमार निवासी छपिया मंझरिया थाना मुंडेरवा, राहुल विश्वकर्मा निवासी निखरकपार थाना खलीलाबाद संतकबीरनगर, मो. बेलाल निवासी डारीडीहा थाना खलीलाबाद संकतबीरनगर और राजू प्रसाद गौड़ निवासी सिसवा पांडेय थाना मुंडेरवा से भी एक-एक लाख रुपये नौकरी दिलाने के नाम पर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरी न लगने पर जब संपर्क किया तो फोन ही रिसीव नहीं किया और न ही रुपये वापस कर रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पंकज चौधरी निवासी सिसवा पांडेय थाना मुंडेरवा पर केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें