बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
किशोरी ने आरोप लगाया है कि सोमवार की रात करीब 12 बजे वह घर की छत पर सो रही थी। इसी दौरान गांव का युवक वहां आकर छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गया। एसएचओ संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर छेड़खानी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद धाराएं बढ़ाई जाएंगी। संवाद