फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti: पेड़ से लटका मिला नाबालिग प्रेमी युगल का शव, रहस्य बनी यह एक बात

Tue, 28 Jun 2022 10:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया जिसकी रिपोर्ट हैंगिंग आई है। प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय ने बताया कि रिपोर्ट से स्पष्ट हो गया कि दोनों ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
बस्ती समाचार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के खैरा गांव के गोवनिहा पोखरे के किनारे स्थित महुआ के पेड़ से लटका प्रेमी युगल का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सोमवार सुबह यह खबर फैलते ही बड़ी संख्या में आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिए गए।

विज्ञापन


शव की पहचान होने पर किशोर (17) के परिवार के लोगों ने ग्राम प्रधान के माध्यम से इसकी सूचना सोनहा पुलिस को दी। मौके पर फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सोनहा शशांक शेखर राय ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू की।

घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी अंबिका राम ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लग रहा है। लेकिन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। जिसके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाबत मृत किशोर  के पिता रामफेर ने सोनहा पुलिस को तहरीर देकर शव का पोस्टमार्टम कराने की गुजारिश की है। पिता ने अपनी इस तहरीर में दोनों के प्रेम संबंध का जिक्र किया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

घटना के बाबत मृतक किशोर के भाई राम गोपाल ने बताया कि किशोर रविवार रात 10.30 बजे के आसपास अपनी बाइक लेकर घर से बाहर निकला था। उस समय परिवार के सभी लोग छत पर सो रहे थे। किसी काम से जगी मां ने किशोर और उसकी बाइक घर में न होने की जानकारी परिवार के लोगों को दी। सभी ने उसे खोजना शुरू किया। मोबाइल पर फोन करने पर उसने फोन नहीं उठाया।

कुछ देर बाद उसने घर से बहुत दूर निकल आने और वापस घर न आने की सूचना दी। सुबह होने पर शौच के लिए निकले लोगों ने किशोर और किशोरी का शव पेड़ की डाल पर दुपट्टे से लटका देख परिवार वालों को जानकारी दी। बताया जा रहा है कि कि शोर और किशोरी के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन किशोरी अपने ननिहाल वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में अपने नाना-नानी के साथ रह रही थी। वह घटना स्थल पर कैसे पहुंची इसको लेकर लोगों में रहस्य बना हुआ है।


आत्महत्या की आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट

दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया जिसकी रिपोर्ट हैंगिंग आई है। प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय ने बताया कि रिपोर्ट से स्पष्ट हो गया कि दोनों ने आत्महत्या की है। दोनों शवों को उनके परिवार वालों को सौंप दिया गया।


तीन भाई और एक बहन में सबसे छोटा था नौवीं कक्षा का छात्र

किशोर तीन भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। सबसे छोटा होने के नाते लाड-दुलार भी ज्यादा था। जिसके चलते वह जिद्दी भी था। वह आठवीं पास कर अभी नौवीं कक्षा में गया था। पिता खेती करते हैं। वहीं, किशोरी अपने पांच बहनों में सबसे बड़ी थी। जो अपने ननिहाल अपने नाना और नानी के साथ रहती थी। उसके पिता, चाचा और परिवार के अन्य सदस्य मुंबई में रहते हैं। किशोरी की मां की पहले ही मौत हो चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें