भानपुर। तहसील क्षेत्र में सुगिया से थुम्हवा पांडेय के बीच तेज बहाव से माइनर नहर टूट गई। आसपास के खेतों में ज्यादा पानी भर जाने से किसान परेशान हैं। धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। किसानों ने टूटी नहर को शीघ्र ठीक कराने की मांग की है।
यह माइनर सुगिया से थुम्हवा पांडेय होते हुए छतरिया, कुचुरुआ से आगे जाती है। ग्रामीणों ने पिरैला के निकट लगे फाटक को बंद करार दिया है। भाकियू के संत कुमार भारती ने विभाग से नहर को ठीक कराने की अपील की है। क्षेत्र किसान धनीराम, रामचंदर, संतराम यादव, हरीराम, रामकेवल, सोभाराम, रामकिशोर, भूलन, बहरैची, बुद्धिराम, जब्बार ने बताया कि कुछ दिन पहले ही विभाग ने कटी नहर को ठीक कराया था। वह बांध पानी के तेज बहाव को नही झेल सका और टूट गया। संवाद