फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री पुत्र का निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनना तय

Fri, 01 Jan 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। समाजवादी पार्टी की तरफ से जिला पंचायत अध्यक्ष के अधिकृत प्रत्याशी प्रदेश के लघु सिंचाई एवं पशुधन मंत्री राजकिशोर सिंह के पुत्र देेवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ ‘शानू’ का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। शुक्रवार को दिन में पौने 12 बजे के करीब कलेक्ट्रेट परिसर में उन्होंने अपने चाचा बृजकिशोर सिंह डिंपल और कुछ समर्थकों के साथ डीएम कोर्ट में नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। कैबिनेट मंत्री अपने जनसंपर्क कार्यालय से ही राजनीतिक गतिविधियों पर नजर रखे रहे।
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए तय कार्यक्रम के अनुसार, शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल होना था। ऐसे में सुबह से ही न्याय मार्ग स्थित मंत्री के जनसंपर्क कार्यालय पर उनके समर्थकों के साथ ही जिला पंचायत सदस्य भी पहुंचने लगे थे।

दिन में पौने 12 बजे के करीब देवेंद्र प्रताप सिंह ‘शानू’ अपने चाचा बृजकिशोर सिंह डिंपल, मंत्री प्रतिनिधि खादिम हुसैन, यशोदानंद यादव, राणा सिंह, कृष्णचंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह भोलू, अरविंद सिंह के साथ कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुए। उन्होंने डीएम कोर्ट में चार सेटों में आठ प्रस्तावकों के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद वे मंत्री के जनसंपर्क कार्यालय पर वापस लौटे।
विज्ञापन


कुछ देर बाद मंत्री राजकिशोर सिंह, उनके भाई बृजकिशोर सिंह डिंपल और देवेंद्र प्रताप सिंह ‘शानू’ अपने वाहनों में बैठ घर की ओर रवाना हो गए। नामांकन के दौरान कलक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कलेक्ट्रेट की ओर जाने वाले हर रास्ते पर एक एक थाना क्षेत्र की फोर्स लगाई गई थी।

किसी ने नामांकन पत्र तक नहीं खरीदा
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पहली जनवरी को दिन में 11 बजे तक नामांकन पत्र की खरीद की जा सकती थी, मगर निर्धारित समय तक कोई भी नामांकन पत्र खरीदने का साहस नहीं जुटा पाया। ऐसे में महज एक मात्र नामांकन दाखिल होने से मंत्री पुत्र देवेंद्र प्रताप सिंह ‘शानू’ का निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय हो गया। हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा चार जनवरी को होगी। डीएम अनिल कुमार दमेले ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष चुने जाने का प्रमाण पत्र चार जनवरी को ही देवेंद्र प्रताप सिंह ‘शानू’ को दिया जाएगा।

कचहरी परिसर में लगी रही भीड़
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के कारण शुक्रवार केे कचहरी परिसर में लोगों की भीड़ जमा रही। बड़ी संख्या में वाहन कटरा पानी की टंकी से लेकर न्याय मार्ग पर पुराना डाकखाना मोहल्ले तक खड़े रहे। ऐसे में कई बार जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें